Mangal Dosh: क्या होता है मंगल दोष? ₹ 5101


Mangal Dosh: क्या होता है मंगल दोष? जानें इसके निवारण के महत्वपूर्ण उपाय

Mangal Dosh: ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में मंगल के मजबूत होने से व्यक्ति को पराक्रम, सुख और संपत्ति प्राप्त होती है। मंगल की वजह से छोटे भाई-बहनों से अच्छा संबंध प्रगाढ़ होता है। मान्यता के अनुसार, कुडंली में मंगल दोष होने पर पति-प‍त्नी में सामंजस्य की कमी, कानूनी पचड़े, कर्ज की समस्या तथा गंभीर चोट लगने की आशंका बनी रहती है। अतः मंगल को लाभकारी बनाने और इसके दोष से बचने के लिए ज्योतिष के कई उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में:
क्या है मंगल दोष

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, यदि किसी की कुंडली के चतुर्थ भाव, लग्न भाव, सप्तम भाव, अष्टम भाव या द्वादश भाव में मंगल विराजमान होता है, तो वह मंगल दोष माना जाता है।

मंगल दोष निवारण के उपाय

1. मंगल दोष से बचने के लिए लाल कपड़े में सौंफ बांधकर अपने शयन कक्ष में रखना चाहिए।
2. मंगल दोष से प्रभावित व्यक्ति जब भी अपना घर बनवाए, तो उसे घर में लाल पत्थर अवश्य लगवाना चाहिए।
3. बंधुजनों को मिठाई का सेवन कराने से भी मंगल दोष से छुटकारा मिलता है।
4. लाल वस्त्र लेकर उसमें दो मुट्ठी मसूर की दाल बांधकर मंगलवार के दिन किसी भिखारी को दान करना चाहिए।
5. मंगलवार के दिन हनुमानजी के चरण से सिंदूर लेकर उसका टीका माथे पर लगाने से मंगल दोष दूर हो जाता है।
6. बंदरों को गुड़ और चने खिलाने से आप मंगल दोष से राहत पा सकते है।
7. अपने भाई-बहनों और पैतृक संपत्ति की कद्र करने से मंगल दोष मुक्त हो जाएंगे।
8. अपने घर में लाल पुष्प वाले पौधे या वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करने से भी मंगल दोष से छुटकारा मिलता है।
9. भगवान हनुमान जी की निरंतर उपासना करने से भी मंगल दोष दूर होता है। वे संकटमोचन हैं, सभी दुखों और संकटों को दूर कर देते हैं।

आचार्य श्री प्रेम कुमार आर्य 
सम्पर्क- 9304366018

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गृह-प्रवेश पूजा ₹8100

अग्निवास का मुहूर्त जानना – होम,यज्ञ या हवन आदि मे

सत्यनारायण पूजा एवं व्रत कथा ₹ 1100