अगर आपका बना बनाया काम बिगड़ रहा है तो करे ये खास उपाय जिससे संपत्ति में होगी बढ़ोत्तरी

दुनिया में धन से संबंधित परेशानियां सभी को हो यहाँ क्लिक करते है। एक समय ऐसा होता है जब हमारे पास सबकुछ होता है और एक समय ऐसा आ जाता है जब हमारे पास कुछ नहीं बचता। ऐसा महसूस होता है कि अब हमारे पास से सबकुछ चला गया हो और गरीबी आ गई हो। कभी कभी जीवन में ऐसे दिन आ जाते हैं जब दो वक़्त की रोटी के लिए भी हमें किसी दूसरे पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसा लगने लगता है कि अब मजबूरी में ज़िन्दगी कट रही है। इतना ही नहीं कभी कभी ऐसे दिन भी आ जाते हैं जब हमारा कोई भी काम नहीं बन रहा होता है। हर बना बनाया काम बिगड़ जाता है। कोई काम ढंग से पूरा नहीं हो पाता। अगर आप भी इन सारी समस्याओं से जूझ रहे हैं और आपको भी ऐसा लग रहा है कि आपको सारी संपत्ति बर्बाद हो गई है और आपका कोई काम नहीं बन रहा है तो संभल जाइए, क्यूंकि इन सबके पीछे कोई ज्योतिषीय कारण भी हो सकता है। जी हां ज्योतिषियों के अनुसार कई बार व्यक्ति की कुंडली में कुछ ऐसी स्थिति बन जाती है जिसकी वजह से उन्हें इस तरह की दिक्कतें आने लगती हैं।अगर आपकी कुंडली में भी कुछ ऐसी स्थिति बन रही है और आप भी धन सम्पत्ति उजर जाने के दौर से गुजर रहें हैं तो आप निम्लिखित उपाय जरुर करें। ये उपाय करने से आपको जल्द ही इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। 

क्या होते हैं गरीबी और मजबूरी के कारण? 


1. लाल किताब नामक पुस्तक में ये लिखा गया है कि जब व्यक्ति शनि, राहु और केतु के मंदे कार्य करने लगता है तब उस व्यक्ति को गरीबी और मजबूरी में ज़िन्दगी बितानी पड़ती है।

2. लाल किताब में ये भी लिखा है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि 7वें भाव में हो और उसी समय सूर्य, चंद्र या मंगल ग्रह में से कोई एक ग्रह या दो ग्रह या तीनों ही ग्रह  तीसरे पांचवे या सातवें भाव में स्थित हो तो व्यक्ति की बर्बादी निश्चित ही समझो। यदि उस व्यक्ति ने ज़िन्दगी में कुछ पुण्य काम किए होंगे तभी कुछ सही हो सकता है। 

3. ये बिल्कुल भी जरुरी नहीं है कि हर व्यक्ति की गरीबी और मजबूरी का कारण सिर्फ ज्योतिषीय  ही हो। कई बार इंसान के कर्म ऐसे कर देता है कि उनको गरीबी और मजबूरी का सामना करना पड़ जाता है। कई बार व्यक्ति की कुंडली में कोई दोष नहीं होता और सारे ग्रह भी सही होते हैं लेकिन लेकिन अपने कर्मों की वजह से उनके बुरे दिन आ जाते हैं। अब जैसे अगर किसी व्यक्ति को शराब और जुए कि लत लगी हुई है और वो अपनी सम्पत्ति बर्बाद कर रहा है तो इसमें कुंडली का क्या दोष है। 

ये उपाय करें:- 


1. सबसे पहले आपको अपने कर्म सुधारने की जरूरत है। कोई भी गलत काम ना करें ।इसके अलावा शनि, राहु और केतु के मंदे कोई कार्य ना करें।

2. आप 43 दिन तक गुड़ और गेहूं का दान कीजिए। इसके बाद अगले 3 साल तक हर रविवार मंदिर में गुड़ और गेहूं दान करें। 

3. यदि आपकी कुंडली में शनि 7वें भाव में मौजूद है और चंद्र, मंगल तीसरे, पांचवें या सातवें भाव में एकत्रित हैं तो आप 43 दिन तक मदिर में हलवे में दूध मिलाकर बांटे। इसके बाद अगले तीन वर्षों तक मंगलवार को मंदिर में हलवा बांटे। 

4. यदि  शनि ग्रह आपके सातवें भाव में उपस्थित है और चन्द्र अकेले तीसरे, पांचवें या सातवें भाव में स्थित है तो इस अवस्था में आप 43 दिन तक चावल में दूध मिलाकर दान करें। इसके बाद अगले तीन साल तक इसे हर सोमवार को मंदिर में दान करें।

5. हर रोज हनुमान चालीसा पढ़िए। इसके साथ ही हर मंगलवार और शनिवार को बजरंगबली के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही बजरंगबली को सिंदूर भी अर्पित करें। तीन साल तक ये क्रम जारी रखें।  

ध्यान दें: - अगर आप ऊपर दिए गए उपाय 43 दिन तक करते हैं तो इससे आपकी समस्या का समाधान होना शुरू हो जाता है। अगर आप तीन साल तक लगातार ये उपाय करते हैं तो आपकी स्थिति बिल्कुल पहले जैसी हो जाएगी। आप ये उपाय करने से पहले किसी विशेषज्ञ या ज्योतिष को अपनी कुंडली जरुर दिखाएं और उनसे सलाह लेकर ही ये उपाय करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गृह-प्रवेश पूजा ₹8100

अग्निवास का मुहूर्त जानना – होम,यज्ञ या हवन आदि मे

सत्यनारायण पूजा एवं व्रत कथा ₹ 1100